फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगेस्टर को तमंचे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने फरार चल रहे एक गैंगस्टर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि जानसठ बस अड्डे पर एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है। पुलिस ने बस अड्डे पर बदमाश को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश कस्बा मीरापुर निवासी रिजवान पुत्र नफीस निकाला। इस पर थाना भौंराकला में लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। खतौली थाने में भी रिजवान पर पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज है और गैंगेस्टर में फरार चल रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाश रिजवान को जेल भेज दिया। उधर, खतौली पुलिस ने सैनीनगर निवासी वारंटी अजय पुत्र सूरजमल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारंटी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें