फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की साजिश रचते तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात लूट की साजिश रचने तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में धरदबोचा।
सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम और एसआई राधेश्याम यादव ने शनिवार देर रात सूचना के आधार पर मेरठ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान संदिग्ध हालात में खड़े तीन युवकों को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सुजड़ू के मोहल्ला दीन मोहम्मद निवासी परवेज पुत्र अफजाल व शादाब पुत्र अजील के साथ ही मोहल्ला खालापार निवासी साजिद पुत्र हफीज शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस के साथ ही दो छुरी भी बरामद की गईं है। इंस्पेक्टर के ही शब्दों में, तीनों आरोपी लूट के इरादे से वहां खड़े थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अवैध संबंधों को लेकर मारपीट, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में रविवार सुबह एक महिला से अवैध संबंधों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव नसीरपुर निवासी शंकर को गिरफ्तार कर लिया, जिसका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें