मुजफ्फरनगर। हाजीपुरा में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाजीपुरा में युवक-युवती का रिश्ता कराने को लेकर हुए विवाद में कुरैशी समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें एक पक्ष से आसिफ, इसरार, नजर व आरिफ और दूसरे पक्ष से इमरान, बासा और आबिद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में देर रात एक पक्ष की तरफ से इमरान निवासी बाबरी ने आबिद, आरिफ, बासा, इमरान और दूसरे पक्ष की तरफ से इलियास निवासी महमूदनगर ने इसरार, नजर उर्फ काला, आरिफ व आसिफ के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक पक्ष से आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मौके से पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों इमरान, इलियास व शावेज का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।