फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कांवड़िए भाई बहन से नगदी व मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के वजीराबाद निवासी टीना और उसका भाई विशाल हरिद्वार में कांवड़ लेने के लिए गए थे। गंगाजल लेकर दोनों दिल्ली लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब दोनों जीटी रोड पर गांव भैंसी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने इनको रोक लिया। इनके रुकते ही बाइक सवार युवकों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित दिल्ली के रहने वाले अन्य साथी कांवड़ियों के साथ बाइक सवारों को रातभर तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर बाद पीड़ित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे। पीड़ित कांवड़ियों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें