फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि का बंदरबाट, मृतक का नाम दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव सिखेड़ा निवासी देवेंद्र पाल पुत्र देशराज सिंह ने एसडीएम विजय कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व कर्मियों ने लाखों रुपए की सरकारी जमीन की बंदरबांट कर दी। सरकारी अभिलेखों में सरकारी रास्ते आदि के नाम दर्ज है। आरोप है कि हल्का लेखपाल द्वारा सरकारी अभिलेखों में कुछ लोगों से मिलीभगत कर लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति पर कई साल पहले मर चुके बालू पुत्र मुकीम निवासी सिखेड़ा का नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज कर दिया था। 28 मार्च 2018 को राजस्व निरीक्षक ने यह भूमि उसके चारों पुत्रों के नाम दर्ज कर दी। 20 अप्रैल 2018 को मृतक बालू के चारों पुत्रों ने इस भूमि का बैनामा सिखेड़ा गांव निवासी रवि पुत्र रणवीर सिंह के नाम कर दिया। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि रवि सरकारी रास्ते को भी कब्जाने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ने सरकारी भूमि कब्जा ने व राजस्व अभिलेखों में फेरबदल करने के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम विजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच तहसीलदार को सौंपते देते हुए दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें