रतनपुरी/खतौली। गांव भूपखेड़ी निवासी कुसुम पुत्र सांवरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। रात के समय चोर उसके मकान में पीछे से दीवार फांदकर घुस गए और अलमारी में रखी 49 हजार रुपये की नकदी समेत सोने की एक अंगूठी और चांदी की पाजेब आदि कीमती सामान चोरी कर लिए। कदमों की आहट से परिवार के लोगों की आंख खुल गई। मकान में जाग होने पर चोर सामान लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।