फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन

चरथावल। दहेज की मांग की पूरी नहीं होने पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेठ और ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के एकनिवासी की लड़की की शादी एक साल पहले 17 अप्रैल को सहारनपुर थाना क्षेत्र के थाना बड़गांव के गांव भाटूखेड़ी निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तंग व परेशान किया जाने लगा। उसके साथ कई बार मारपीट की गई। यहां तक जेठ और ससुर पर रेप के प्रयास की आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
चरथावल। दधेडू चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म के प्रयास किया। थाने में पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके देवर ने घर में घुसकर उसके साथ बदसलूकी, दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में गुपचुप तरीके से थाने मे आकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें