फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की दबिश
विज्ञापन

पुरकाजी। मुंबई पुलिस ने रविवार को कस्बे में दबिश देकर दुष्कर्म के मामले के आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस बैरंग लौट गई।
मुंबई के थाना शांता क्रूज से आए हेड कांस्टेबल प्रकाश कुमार और कासिद अहमद ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला बडा दरबार निवासी आरोपी युवक पर वर्ष 2006 में दुष्कर्म का मामला दर्ज है, जिसमें आरोपी जमानत पर है और दो वर्षों से न्यायालय में तारीख पर नहीं जा रहा है। गत 20 जनवरी को न्यायालय में तारीख पर पेश न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किए गए है। जिसमें उसे 23 मार्च को न्यायालय में पेश करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी तलाश में दबिश दी गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
गुमशुदगी दर्ज
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला हलवाईयान निवासी मांगा अहमद ने रविवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र शादाब 17 मार्च को घर में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर कहीं चला गया है, जिसकी काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा है। उसका मोबाईल फोन भी बंद आ रहा है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लूट का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। गोधना निवासी परवेज आलम ने कोर्ट के आदेश पर लूट का मामला दर्ज कराया है। बताया कि 20 जनवरी को धमात गंग नहर पुल पर तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दस हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मारपीट की रपट दर्ज
पुरकाजी। सुहैली में शनिवार की रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनो पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रणजीत सिंह की तहरीर पर रपट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें