फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस वापस नहीं लेने पर जेई को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
केस वापस नहीं लेने पर जेई को धमकी
विज्ञापन

चरथावल। कुल्हेड़ी बिजलीघर के जेई को बिजली चोरी का मुकदमा वापस नहीं लेने पर मोबाइल फोन पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुल्हेड़ी बिजलीघर पर तैनात जेई नरेंद्र कुमार का आरोप है कि वर्ष 2017 में गांव के आरोपी युवक के खिलाफ केबिल काटकर बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी तभी से रंजिश रखता आ रहा था। आरोप है कि बुधवार को आरोपी ने अपने मोबाइल से जेई के मोबाइल फोन पर जिला मुख्यालय से आते वक्त रास्ते में काट डालने की धमकी दी, तभी से वह भयभीत है। जेई ने बताया कि आरोपी की धमकी के चलते उनका नौकरी करना मुश्किल हो गया है। इंस्पेक्टर गिरीशचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें