भौराकलां।
रणधीर सिंह का पुत्र राममेहर अप्रैल 2017 में अचानक गायब हो गया था। जिसकी रिपोर्ट रणधीर सिंह ने अपनी पोती मोंटी और पुत्रवधू ममता के विरुद्ध दर्ज कराई थी। भौराकलां पुलिस ने दिसंबर 2017 में ममता को जेल भेज दिया था। इसी रंजिश में मोंटी ने लांक निवासी अपने मामा जगपाल, अनुज और जॉनी के साथ मिलकर रणधीर को जान से मारने का प्रयास किया। घायल के रिश्तेदार भोकरहेड़ी निवासी प्रवीण कुमार ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने पिता राममेहर को गायब कराने के आरोप उसकी पुत्री मोंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।