फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में मारपीट, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव कितास में खेत की डोल के विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। रतनपुरी के गांव कितास निवासी दो भाई जोगेंद्र पुत्र रैय्यत और उसका भाई राजेंद्र खेत में काम कर रहे थे। खेत में राजेंद्र ने जोगेंद्र के खेत की डोल काट ली। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों के बीच हुई मारपीट में जोगेंद्र, अंकित, सनी पुत्रगण जोगेंद्र तथा उषा पत्नी जोगेंद्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की महिला उषा ने आरोपियों राजेंद्र, आजाद, गौतम, राजेंद्र के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस ने समन शुल्क वसूला
रतनपुरी। पुलिस ने थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने और कार चालकों के सीट बेल्ट न बांधने एवं अन्य जरूरी कागजात न होने पर चालान काटे और उनसे मौके पर ही समन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस ने ओवरलोड वाहनों से 6000 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा पांच ओवरलोड वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें