फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बदमाशों ने कार सवारों से नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर तमंचों के बल पर बदमाशों ने कार सवारों से नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस मामला पैसों के लेनदेन का मानकर जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ितों ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है। चरथावल निवासी गुलफाम पुत्र समयदीन व आरिफ पुत्र वारिश शनिवार की शाम को अपनी कार से गांव नावला आ रहे थे। हाईवे पर गांव जड़ौदा में अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए बदमाशों ने अपनी कार आगे लगा दी। कार से उतरे पांच बदमाशों ने तमंचों के बल पर गुलफाम व आरिफ से 11 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। दो बदमाश अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस दोनों बदमाशों को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़ितों ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि मामला पैसों के लेनदेन का लग रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपी देवबंद के हैं, जिनसे पूछताछ कर जांच पड़ताल की जाएगी। जबकि पीड़ित गुलफाम व आरिफ का कहना है कि उनका किसी के साथ पैसों का लेनदेन को लेकर विवाद नहीं हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें