फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दस हजार रुपये की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। एयरटेल कंपनी के कर्मचारी को हथियारबंद बदमाशों ने जटवाड़ा गंगनहर के पास लूट लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी जानसठ कोतवाली को दी।
आरिफ पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी बरेली जो एयरटेल कंपनी में नौकरी करता है। फिलहाल जानसठ के मोहल्ला हुसैनपुरा के सिविल लाइन कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहा है। बुधवार रात को 9:30 बजे के करीब गांव खुजेड़ा से स्कूटर पर जानसठ आ रहा था। जैसे ही वह गांव जटवाड़ा की गंगनहर पर के पास पहुंचा। इसी दौरान हथियारबंद पांच बदमाशों ने उसका स्कूटर रोक लिया और उससे हथियारों के बल पर 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना जानसठ कोतवाली पहुंच पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की और घटना को ककरौली थाने का बताया। जिसको लेकर जानसठ और ककरौली पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें