फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन का बस्ता चोरी करने वाला पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीन का बस्ता चोरी करने वाला पकड़ा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एसबीआई में पैसा जमा करने के दौरान संग्रह अमीन के सरकारी रिकॉर्ड का बस्ता गायब होने से बैंक में खलबला मच गआ। कर्मचारियों ने भाग दौड़ कर एक किशोर को बस्ते समेत पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह गांव कम्हेडा का संग्रह अमीन है। मंगलवार को वह क्षेत्र से वसूले गए रुपयों को जानसठ शाखा एसबीआई में जमा करने के लिए गया था। संग्रह अमीन अपना सरकारी रिकॉर्ड का बस्ता अपने पास में रखकर पैसे जमा करने लगा। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बस्ता चोरी कर लिया तथा फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद एक किशोर को मीरापुर बस स्टैंड पर बस्ते समेत संग्रह कर्मचारियों ने पकड़ लिया तथा उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास झोंपड़ी डालकर परिवार समेत रहता है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें