फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हो सकता है चेन्नई निवासी आदित्य की हत्या का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य हत्याकांड के नजदीक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस चेन्नई निवासी आदित्य हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द इस कांड का खुलासा कर देंगी। चेन्नई के रमापुरम निवासी आदित्य अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ बुलट बाइक पर हरिद्वार घूमने गया था। जहां से वह 17 जून को दिल्ली जा रहे थे। नई मंडी के बागोवाली बाईपास हाईवे के पास पीछे से दो बाइक सवारों ने उस पर फायर किया था। आदित्य की गर्दन में गोली लगी थी। उसे ईवान हास्पिटल में भर्ती कराया था। बाद में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था, जहां 23 जून को उसकी मौत हो गई थी। आदित्य की पत्नी की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। नई मंडी पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के निकट पहुंच गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें