फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के जवान ने किया शादी से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वायुसेना के जवान ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वायु सेना के जवान ने दहेज न मिलने पर शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता के पिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई। आयोग के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देहरादून के सारथी विहार निवासी एनपी सिंह ने यह मुकदमा कराया है। तहरीर के अनुसार उसकी पुत्री तनवी का रिश्ता अंडमान निकोबार में वायुसेना कर्मी जतिन सिंह के साथ तय हुआ था। जतिन सिंह अपने परिजनों के साथ 6 दिसंबर 2016 को उसकी पुत्री को देखने के लिए देहरादून गया था। मुजफ्फरनगर में सभी की सहमति से 15 जनवरी 2017 की शादी तय कर दी। आरोप है कि शादी पहले सगाई आदि की सभी रस्में पूरी कर ली गई और शादी के लिए बैंक्वट हॉल से लेकर सभी तैयारियां हो गई थी। शादी के कार्ड बांट दिए गए। आरोपी के शादी से कुछ दिन पहले ही जतिन के परिजनों ने सोने के आभूषणों और 30 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि शादी के कुछ दिन पहले जतिन के माता-पिता का फोन आया कि उनकी गाड़ी पर किसी ने लिखकर चिपका दिया कि तनवी से शादी मत करो। उनके बेटे को धमकी मिल रही है कि शादी मत करो। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर जतिन के परिजनों ने नाटक कर रिश्ता तोड़ दिया और उनके सभी नंबर ब्लाक कर दिए। पुलिस ने इस मामले में जतिन व उसके माता-पिता के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें