घरेलू कलह में खुद को आग लगाई
भोपा (मुजफ्फरनगर)। घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी 45 वर्षीय दलित व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार शाम मजदूरी कर शाम को घर गया। इसी दौरान उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगी ली। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग बुझाई और गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के रैफर कर दिया गया था।