फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से 70 हजार की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बैंक से पैसे निकालकर अपने घर जा रही महिला से साइकिल सवार एक युवक ने 70 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मास्टर कॉलोनी की रहने वाली महिला मंगलवार को केनरा बैंक की शाखा से पैसे निकालने आई थी। उसके बचत खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के डेढ़ लाख रुपये आए थे। बैंक के लंच के बाद महिला ने अपने खाते से रुपये निकाल लिए। आरोप है कि बाजार में साइकिल सवार एक युवक ने उसे रोक लिया। कहा कि वह अपना 500 रुपये का नोट बैंक में भूल आई। बैंक के शाखा प्रबंधक ने मुझे आपके पास भेजा है। युवक ने महिला को झांसे में लेकर पैसे गिनने का नाटक किया। उसी दौरान युवक ने 70 हजार रुपये ठग लिए। कुछ देर महिला वापस बैंक गई। घटना की सूचना बैंक में तैनात महिला पुलिस कर्मी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बाजार में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। घटना स्थल के आस पास के दुकानदारों ने भी ऐसी घटना से इंकार किया। महिला ने अपने चार बेेटों से 70 हजार रुपये छिपाने का नाटक किया है। घटना की तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें