फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की बुकिंग लेकर नहीं बनाया खाना, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी अजय प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी रविवार को शादी थी। शादी में मेहमानों के लिए खाना बनाने के लिए उसने भगतसिंह रोड निवासी पिंटू पुत्र जयप्रकाश व शुभम पुत्र पिंटू से बात तय की थी, जिसके लिए मांगी गई रकम का भुगतान भी कर दिया गया था। पीड़ित के अनुसार, ऐनवक्त पर शनिवार रात आरोपी पिता-पुत्र ने शादी में खाना बनाने से इंकार करते हुए पेशगी दिए गए रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरी के मोबाइल समेत दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंजारान निवासी शाकिर सिद्दीकी ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे का कीमती मोबाइल आठ फरवरी को चोरी हो गया था। इस संबंध में थाने में तहरीर भी दे दी गई थी। पीड़ित के अनुसार, उसका बेटा रविवार को शामली रोड स्थित आरिफ की मोबाइल शॉप पर पहुंचा तो वहां उसका चोरी हुआ मोबाइल भी मिला। इस संबंध में जब उसने दुकान मालिक आरिफ से पूछताछ की तो उसने पीड़ित को धमकियां देनी शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करते हुए चोरी का मोबाइल बरामद कर आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

मामूली विवाद में मारपीट, तीन दबोचे
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर में पुराने विवाद के चलते महमूदनगर निवासी इनाम व जावेद और गांधीनगर निवासी कुंवरपाल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें