20 लीटर कच्ची शराब बरामद
पुरकाजी। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर गांव खेडकी में दबिश देकर सरजीत को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ व गांव आयकी में दबिश देकर कुलदीप को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अमरदीप ने बताया कि शराब माफिया के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।