फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता से हैवानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दहेज में 20 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता का कहना है कि जुलाई 2017 में उसने प्रेमी से प्रेम विवाह किया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवारों ने सहमति से उनका विधिपूर्वक विवाह कर दिया था। आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करते हुए शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान जहां एक ओर ससुर व जेठ ने नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। वहीं सात जनवरी को रुपये लेकर उसे अन्य लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया गया। आठ जनवरी को विवाहिता ससुराल से निकल भागी और मायके में रहने लगी। पीड़िता के अनुसार, एक हफ्ते बाद ही पति, ससुर व जेठ उसके मायके पहुंचे, जहां एक बार फिर नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घर में मौजूद मां व एक रिश्तेदार ने विवाहिता को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें