फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह करा दो, वरना ट्रेन के आगे कूदकर मर जाऊंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह नहीं कराने पर जान देने की धमकी दी
विज्ञापन

खतौली। युवती ने पुलिस को फोन करके चेतावनी देते हुए कहा कि युवक से मेरा निकाह करा दो, वरना ट्रेन के आगे कूदकर मर जाऊंगी। इतना कहकर युवती रेलवे लाइन पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को पकड़ लिया है। युवती थाने में भी निकाह कराने की अपनी जिद पर अडिग है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सोमवार की सुबह डायल नंबर 100 पर फोन किया। युवती ने पुलिस से कहा कि वह युवक से निकाह करना चाहती है। मेरा उस युवक से निकाह करा दो, वरना ट्रेन के आगे कूदकर मर जाऊंगी। युवती पुलिस से बातचीत करके सीधे रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पर पहुंच गई। इस दौरान रेलवे लाइन पर कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने मेें ले आई। थाने में भी युवती उसी युवक से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी थाने मेें बुलवाया। युवती और युवक के परिजनों के बीच आपस में समझौता की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें