घर में घुसकर युवती के साथ बदसलूकी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार के फक्करशाह चौक निवासी शाहआलम ने तहरीर देकर बताया कि उनकी वाशिंग मशीन खराब हो गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक परिचित को दी थी। पीड़ित के अनुसार रविवार दोपहर एक युवक खुद को मैकेनिक बताते हुए घर में घुस गया और वाशिंग मशीन का मोटर खोल लिया। इसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद शाहआलम की बहन से दो सौ रुपये भी ऐंठ लिए और घर से भागने का प्रयास किया। युवती द्वारा मशीन ठीक करने की बात कहे जाने पर आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। इस पर युवती ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी प्रेमपुरी निवासी है।