बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बागपत जनपद के बड़ौत का रहने वाला जयदीप भैयादूज पर अपनी बहन से मिलने गढ़ी सखावतपुर आया था। उसका बहनोई अमित बराबर के मकान में अपने चाचा रामनिवास के पास बैठा हुआ था। बहन से मिलने के बाद जयदीप ने रामनिवास के घर पहुंचकर बहनोई पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। इसमें अमित बाल-बाल बच गया। हाइवे पर घर के सामने से गुजर रही यूपी 100 पुलिस गोली चलने की आवाज से रुक गई और अमित के घर पहुंच कर जयदीप को लाइसेंसी पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि अमित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।