चरथावल। कसौली गांव में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में हुई पंचायत में मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से सात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि गांव में हुए संघर्ष के मामले में नामजद नवेद, इमरान, आमिर को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वादी आजम ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। आरोपी पक्ष की तरफ से भी कई लोग संघर्ष में घायल हुए थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उनकी तहरीर पर जांच चल रही है।