फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान के झगड़े में एक आरोपी पर रासुका लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में एक आरोपी पर रासुका लगी
विज्ञापन

मंसूरपुर। ग्राम सोहजनी पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान में 21 अगस्त को बच्चों में खेलने को लेकर दो समुदायों में आपसी विवाद हो गया था। दूसरे समुदाय के लोगों ने पाल समाज के लोगों के घर पर पहुंच कर हमला कर दिया था। इस मामले में सुमित पुत्र ब्रह्म सिंह की ओर से बारह लोगों को नामजद किया गया था। गांव में दोनों पक्षों में तनातनी के बीच 24 अगस्त को एक बार फिर दूसरे समुदाय के लोगों ने पाल समाज के घरों पर हमला कर दिया था।एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पीएसी के साथ गांव में भ्रमण किया था। इस मामले में 25 लोगों को नामजद किया गया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि अब तक 28 लोग जेल जा चुके हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को झगड़े के एक आरोपी जेल में बंद आफताब पुत्र अली मोहम्मद के विरुद्ध रासूका की कार्रवाई की गई है। रासुका की कार्रवाई से आरोपी तथा आरोपी के परिवार को अवगत करा दिया गया है। अन्य आरोपियों पर भी रासुका की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें