फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल से फरार दस हजारी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
21 साल से फरार दस हजारी इनामी को पकड़ा
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस ने 21 साल से गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि मुकेश पुत्र छत्रपाल गांव भमोरी, थाना सरधना, मेरठ से वर्ष 1997 से मंसूरपुर थाने से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बदमाश पिछले 21 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली कि थाने का वांछित बदमाश गांव नावला कोठी के पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने सूचना पर बदमाश की घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


लुटेरे को रिमांड पर लेकर चार टायर बरामद किए
मंसूरपुर। पुलिस ने टायर लूटने वाले बदमाश को रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लुटे गए चार टायर बरामद किए हैं। एसआई सुनील नागर ने बताया कि 30 सितंबर 2017 को खतौली बाईपास पर टायरों से भरे ट्रक को बदमाशों ने लूट लिया था। इसका मुकदमा मंसूरपुर थाने में पंजीकृत हुआ था। पुलिस पूर्व में ही लूट का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने लूटे गए टायर भी बरामद कर लिए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेल में बंद बदमाश राशिद पुत्र इकबाल, गांव नीमका, मेवात, हरियाणा को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर बेगराजपुर पराग फैक्ट्री के पीछे से बाकी बचे लूटे गए चार टायर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें