पुलिस ने बदमाश पकड़ा
खतौली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान फलावदा रोड़ से एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने फलावदा के गांव मंदवाड़ी निवासी बदमाश कपिल पुत्र जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश फलावदा की लूट की घटनाओं में भी वांछित चल रहा है। पुलिस पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।