फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव किशनपुर में बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमलाकर महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव किशनपुर में बुधवार की देर शाम को गांव का ही बालक छोटू व गांव के ही इसरार, आलम, शाहिद खाली प्लाट में खेल रहे थेे। छोटू के साथ दूसरे लडक़ों के साथकहासुनी हो गई थी। उस वक्त ग्रामीणों ने समझा बुझाकर सभी घर बेच दिया था। आरोप है कि कुछ देर बाद आधा दर्जन लोग गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व धारदार हथियार लेकर छोटू के घर में घुस गए और परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में जिसमें छोटू व उसकी मौसी जमीला तथा बहन शहनाज घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें