मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव पीपलशाह में एक युवक ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट कर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलशाह निवासी युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी दिव्यांग भाभी विधवा है। आरोप है कि पड़ोस में खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुट्ठा निवासी युवक रिश्तेदारी में आया था। महिला को अकेला पाकर वह घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच आरोपी फरार हो गया। आला अधिकारियों ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। वहीं, तितावी पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।