फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक प्रेम प्रसंग में महिला को लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की बरामदगी की गुहार लगाई
विज्ञापन

खतौली। युवक प्रेम प्रसंग के चलते महिला को लेकर फरार हो गया। युवक के परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। नगर निवासी युवक एक सप्ताह पूर्व अपने परिजनों से चंडीगढ़ में नौकरी करने को कहकर घर से निकला था। वह युवक अभी तक घर नहीं लौटा। पिता ने थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी की तहरीर भी दे दी थी। बृहस्पतिवार को युवक के परिजन थाने में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पता चला है कि उनका लड़का प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला को भगाकर ले गया है। परिजनों ने पुलिस ने बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों को थाने में बुलवाया। उनसे महिला के बारे में पूछताछ की। मोबाइल फोन करने पर भी दोनों से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस ने परिजनों को युवक की बरामदगी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें