मोरना। जुआ खेलने के दौरान जुआरियों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक गंभीर रुप से घायल हो गया। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी पीड़ित यशपाल पुत्र नैनसिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को कुछ लोग जुआ खेल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिसमें यशपाल घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जुआरी ने पुलिस को बताया कि जुआ में जीती 50 हजार रुपये की रकम को भी आरोपी लूटकर ले गए। पुलिस ने घायल का अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।