फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। नंगला राई गांव में गृह क्लेश में लड़की ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव में साजो (17) ने कमरे में जाकर कुंडे में चुन्नी डालकर जान दे दी। खबर लगने पर परिजनों ने आनन-फानन में नीचे उतार कर सुपुर्द ए खाक की तैयारी कर ली, लेकिन इसी बीच सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जीसी शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि लड़की का पिता नेपाल गया हुआ है, जबकि भाई और मां भी घर पर नहीं थे। कुछ लोग छत पर थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गृह क्लेश के कारण लड़की ने यह कदम उठाया है। मामले में परिजनों के अलावा मौअज्जिज लोगों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की बात लिखकर दी है। उसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें