रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी अहसान पुत्र इस्तकार ने मिट्टी भराव के लिए गांव के ही लिल्ला के खेत में जेसीबी मशीन चलवा रखी थी। लिल्ला का पड़ोसी मोमीन पुत्र मुंतियाज अपने भाइयों इंतजार, इंशाद के साथ खेत में पानी चलाने गया था। वहां उसने जेसीबी मशीन से उसके खेत में हो रहे नुकसान को लेकर अहसान को मशीन चलाने से मना किया। इसी बात को लेकर अहसान व उम्मेद पुत्रगण इस्तकार, उमरु पुत्र इंतजार और एक अन्य अज्ञात ने मिलकर तीनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें तीनों भाइयों को काफी चोटें आई। पीड़ित मोमीन ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।