खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली और जानसठ रोड पर सोमवार रात को बदमाशों ने कार सवार कपड़ा व्यापारियों से लूटपाट की कोशिश की।
बिजनौर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सतीश गुप्ता पुत्र शीतल प्रसाद गुप्ता अपने साथी व्यापारी राहुल वर्मा, दीपक बंसल के साथ सोमवार रात कार से दिल्ली से लौट रहे थे। कार इंतजार चला रहा था। खतौली व जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास रात के करीब एक बजे सड़क पर आधा दर्जन बदमाश तमंचे लेकर खड़े हुए थे। बदमाशों ने कार को रुकने के लिए इशारा किया। चालक ने कार को रोकने के बजाए गति तेज कर दी। जिससे व्यापारियों लूटने से बच गए। व्यापारियों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी और सीधे बिजनौर की ओर निकल गए। उधर, पुलिस बदमाशों का होना संदिग्ध मान रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि रात के समय खतौली व जानसठ रोड पर पुलिस गश्त करती है।