752 खुराफातियों को रेड कार्ड जारी
मुजफ्फरनगर। आगामी 26 नवंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस ने काफी लोगों के खिलाफ विभिन्न कार्रवाई की है।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गडबडी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जहां निकाय चुनाव होना है, वहां की पुलिस ने काफी संख्या में बदमाशों और लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की है। पुलिस ने 9306 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 8202 लोगों को मुचलका में पाबंद कराया है। आठ गैंग के खिलाफ कार्रवाई कर 52 बदमाशों को जेल भेजा है। 752 खुराफातियों को रेड कार्ड जारी किए गए है। इस दौरान नौ इनामी बदमाशों को भी जेल भेजा है। निकायों में 5027 लाईसेंसी शस्त्रों में 4090 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।