फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्रा से किया रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा से किया दुराचार का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी के भोपा रोड पर एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। कोचिंग कक्षा में आई छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने वहां रखे बर्फ तोड़ने वाले सूआ से हैवान बने शिक्षक पर प्रहार कर अपनी अस्मत बचाई। नईमंडी पुलिस ने पीड़िता की ओर से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र की निवासी पीड़िता छात्रा यहां नईमंडी के भोपा रोड पर एक कोचिंग सेेंटर में पढ़ने आती है। नईमंडी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार छात्रा दोपहर निर्धारित समय पर अपनी कोचिंग क्लास में आई थी। उस समय अन्य विद्यार्थी नहीं पहुंचे थे। कोचिंग संचालक शिक्षक ही वहां मौजूद था। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया, मगर वहां कोई सुनने वाला नहीं था। इसी बीच छात्रा ने वहां रखे सुआ उठाकर शिक्षक पर प्रहार किया, जिससे वह शिक्षक की पकड़ से छूट गई। इसी दौरान छात्रा अपनी अस्मत बचाकर भाग निकली। वह रोती बिलखती सड़क पर दौड़ रही थी, जिसे देखकर यहां से गुजर रहे सीओ सिटी के चालक ने छात्रा को रोक कर मामले की जानकारी ली। छात्रा ने आपबीती सुनाई। कांस्टेबल चालक ने उसे तुरंत गाड़ी में बैठाकर नईमंडी कोतवाली पहुंचाया। छात्रा ने यह भी बताया कि उसके पिता भी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर पर दबिश देकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पीड़िता की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर नईमंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक अजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी शिक्षक मूलरूप से शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव लावा दाउदपुर का निवासी है, जो फिलहाल नईमंडी के लक्ष्मण विहार में रह रहा था। आरोपी शहर के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक है और भोपा रोड पर कोचिंग सेंटर भी चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें