विवाहिता ने गृह क्लेश में जान दी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव बुडीना कलां में विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। विवाहिता मुजफ्फरनगर की निवासी थी। करीब 13 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तितावी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस जांच कर लौट आई। बाद में परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।