रामराज पुलिस ने इनामी चेतन पकड़ा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज पुलिस ने ढाई वर्ष से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि जनपद मेरठ के थाना बहसूमा के मोहल्ला मायानगर निवासी चेतन उर्फ चंचल पुत्र जयप्रकाश मेरठ, मुजफ्फरनगर के थाना रामराज, बहसूमा, दौराला, खतौली से करीब एक दर्जन आपराधिक घटनाओं में वांछित था। आरोपी ने अपने भाई दीपक के साथ मिलकर एक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर ट्यूबवेल में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस की दबिश पड़ने पर चेतन किशोरी को छोड़ भाग गया था। एसएसपी ने चेतन पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बदमाश चेतन को एक सूचना के आधार पर हाशिमपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।