मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी अरमान ने तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन साइट पर एक स्कूटर बिक्री का विज्ञापन देखा था। उक्त विज्ञापन में दिए गए नंबर पर उसकी बात चंडीगढ़ निवासी संजय सिंह नामक व्यक्ति से हुई, जिसने छह हजार रुपये में स्कूटर बिक्री का सौदा कर अरमान से छह हजार रुपये भी ले लिए। आरोप है कि जब अरमान ने स्कूटर की डिलीवरी मांगी तो आरोपी संजय सिंह द्वारा उससे फिर से छह हजार रुपये मांगे गए। विरोध किए जाने पर आरोपी द्वारा खुद को फौजी बताते हुए अरमान के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।