फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बेटे संग व एक अन्य युवक हुए लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी निवासी इनाम ने तहरीर देकर बताया कि वह शहर से बाहर नौकरी करता है। 20 जनवरी को वह घर लौटा तो उसकी पत्नी आसमां व तीन साल का बेटा घर नहीं मिले। परिजनों ने पूछने पर आसमां के करीब एक माह पूर्व मायके जाने की बात कही, जिस पर वह अपनी ससुराल पहुंचा तो वह वहां भी नहीं मिली। पीड़ित के अनुसार, इसके बाद से ही आसमां व बेटे का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उधर, नई मंडी के ही कूकड़ा रोड निवासी राजेश शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा सौरभ (24) 19 जनवरी को मार्केट गया था, जो अब तक घर नहीं लौटा है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें