छात्रों के गुटों में मारपीट
खतौली। छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी छात्र भाग निकले। गांव लाड़पुर और अंतवाड़ा के रहने वाले छात्रों को बीच पिछले कई माह से मारपीट को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों गांवों के छात्र नगर के एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। मंगलवार को जानसठ रोड पर फिर दोनों गांवों के छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही छात्र वहां से भाग निकले। मारपीट करने को लेकर एक गांव के छात्रों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। कई माह पूर्व भी इन दोनों गांवों के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। लाड़पुर के कई युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।