खतौली (मुजफ्फरनगर)। देवबंद निवासी शकीला पत्नी नदीम बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे मेरठ डिपो की रोडवेज बस में बैठी। रास्ते में मुजफ्फरनगर से एक युवक बैठा था। उसने महिला के बैग से 1200 रुपये निकाल लिए और मंसूरपुर में उतर गया। खतौली तिराहे पर पहुंचने पर बस में मूंगफली लेने के लिए महिला ने बैैग खोला को नगदी गायब मिली। शोर मचाने पर यात्रियों को बैग से पैसे चोरी होने के बारे में बताया। शक जताया कि बराबर में बैठने वाला युवक पैसे निकालकर ले गया है। पीड़ित महिला पुलिस को तहरीर दिए बिना मेरठ की ओर चली गई।