फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी मनोज ने तहरीर देकर बताया कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते दो फरवरी 2018 को मंसूरपुर के गांव नौना निवासी युवती से लव मैरिज की थी। मनोज के अनुसार शादी के दस दिन बाद ही पत्नी के जानसठ के गांव निठारी निवासी बहनोई उसके यहां आकर पत्नी को परिजनों से मिलाने के नाम पर साथ ले गए थे। इसके बाद 15 फरवरी को मनोज पत्नी को लाने के लिए निठारी पहुंचा, तो रिश्तेदार ने उसके बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद से ही वह लगातार ससुराल के चक्कर काटता रहा, लेकिन उन्होंने पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसी बीच कुछ दिन पूर्व युवती ने मनोज को फोन कर खुद को परिजनों द्वारा बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताते हुए उसे किसी भी तरह यहां से निकालकर ले जाने को कहा। पीड़ित ने पत्नी की जान को खतरा जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें