कबाड़ की दुकानों पर चलेगा सर्च अभियान
(मुजफ्फरनगर। सरवट में कबाड़ी की दुकान में हुए भीषण विस्फोट के बाद हरकत में आते हुए पुलिस-प्रशासन ने जिले में कबाड़ की दुकानों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही उक्त सभी कबाड़ की दुकानों में सर्च अभियान शुरू कराया जाएगा। वहीं, देर शाम कप्तान ने कबाड़ कारोबारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में मंगलवार शाम एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने सभी कबाड़िय़ों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि थोड़े से लालच में पड़कर अपने साथ ही लोगों की जान भी सांसत में डालने की घटनाओं से बचा जा सके।