बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में 14 अक्तूबर को एक परिवार में शादी समारोह था। शादी समारोह में एक व्यक्ति अपने छह साल के बच्चे को लेकर शादी में आया था। शादी समारोह में ककरौली के गांव तेवड़ा निवासी युवक मोनू भी आया था। आरोप है कि 14 अक्तूबर की रात में मोनू बच्चे को बहला फुसला कर एक मकान में ले गया, जहां पर उसने बालक के साथ कुकर्म किया। आरोपी रात को ही रिश्तेदारी से फरार हो गया था। मंगलवार को मोनू फिर गांव में पहुंचा तो बच्चा उसको देखकर बेहोश हो गया। परिजनों को शक होने पर उन्होंने मोनू को पकड़ लिया। मारपीट करने पर आरोपी मोनू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।