मंदिर के दानपात्र से हजारों की चोरी
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के बालाजी रोड पर स्थित सिद्ध पीठ देवी मंदिर में रात को चोरों ने मंदिर में घुस दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी को इस बात की सूचना मिलने पर मंदिर कमेटी ने अज्ञात में चोर के खिलाफ थाने में दी तहरीर। वहीं चोरी की जानकारी लेने सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल भी वहां पहुंचे और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से इसकी जानकारी ली। बताया गया कि मंदिर के दानपात्र से हजारों की नकदी और अन्य सामान चोरी हुआ है।
दुकान में चोरी करने वाले पकड़े
ढाई लाख रुपये बरामद किए
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले रुड़की रोड पर हाई वेयर की दुकान में हुई तीन लाख की चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ कर ढाई लाख रुपये बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जामियानगर निवासी हारुन और खालापार निवासी शमशाद है। जिनसे चोरी की गई नगदी में से ढाई लाख रुपये बरामद किए है।
फर्जी हस्ताक्षर कर चेक
से पांच लाख निकाले
मुजफ्फरनगर। प्रापर्टी डीलर के खाते सेे किसी ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर पांच लाख से अधिक रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी है। यह भी आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी उनकी मदद नहीं कर रहे है।
गांधी कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर रामकिशोर गोयल ने तहरीर दी। बताया कि उसकी चेक बुक से किसी ने एक चेक चोरी कर लिया था, जिस पर फर्जी हस्ताक्षर कर किसी नकलीराम गुप्ता के नाम के खाते में लखनऊ सेंट्रल बैंक की शाखा में चेक लगाया और उसके खाते से पांच लाख साढे 18 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।