फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कुटेसरा गांव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कुटेसरा गांव की शबनम पत्नी गय्यूर मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। मगर उसके माता-पिता छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला में रहते थे। उसकी शादी कुटेसरा में करीब 14 साल पहले गय्यूर के साथ हुई थी। रविवार को उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई की। मृतका के पिता यूनुस और उसकी बहन ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं कराने के लिए पुलिस को शपथपत्र दिया। उसके बाद कुटेसरा प्रभारी ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें