मुजफ्फरनगर। खालापार में गली में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। संघर्ष के दौरान एक युवक की बाजू में गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली के खालापार में गली में खड़े होने को लेकर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली नईम पुत्र नदीम की बाजू में लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लठिया कर मौके से खदेड़ दिया। गोली लगने से घायल नदीम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी थी।