फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से दो बहनों ने घर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की डांट से दो बहनों ने घर छोड़ा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। स्कूल में घटी घटना को लेकर परिजनों द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध दो बहनों ने घर छोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर छात्राओं की बरामदगी की गुहार लगाई है। भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी रोहताश पुत्र सुक्का ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 नवंबर की शाम उसकी 10 वर्षीय पुत्री साक्षी व आठ वर्षीय स्वाति घर से गायब हो गई है। साक्षी व स्वाति शुक्रताल स्थित इंटर कालेज की छात्रा हैं। स्कूल में हुई किसी घटना को लेकर परिजनों ने साक्षी व स्वाति को डांट लगाई थी, जिससे क्षुब्ध होकर दोनों छात्राएं बुधवार शाम अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें